उरई। क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि उरई के समस्त राजकीय अधिकारी / कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के द्वारा वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स कार्यक्रम के अनुक्रम में जिला खेल कार्यालय, उरई के तत्वाधान में दिनांक 06 अगस्त 2026 को प्रातः 11.00 बजे से राज्य कर्मचारी/अधिकारीयों के विभिन्न खेलो (टेनिस, बालीवाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन टेबुल टेनिस, कबड्डी,शतरंज,भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटवाल, कैरम बिज,कुश्ती, पावरलिफिटिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो एवं योगासन) में जनपद स्तरीय चयन / ट्रायल्स फिजीकल एवं स्किल टेस्ट के आधार पर सम्पन्न होगे।अतएव राजकीय अधिकारी / कर्मचारी खिलाडी (आटोनोमनस बाडी पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग को छोडकर) उक्त खेलों की जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स में भाग लेना चाहते है वह अपने कार्यालय के सक्षम अधिकारी के अनुमति पत्र में निम्न सूचना (खिलाडी का नाम आई.डी.नं. सहित, खेल का नाम जन्म तिथि, विभाग का नाम जहां सेवारत है, सेवा में आने की तिथि एवं वर्तमान तैनाती की तिथि, सेवा का प्रकार नियमित / दैनिक भोगी, विभाग पूर्ण सरकारी विभाग है अथवा आटोनामस / ऑगनाइजेशन) के साथ इन्दिरा स्टेडियम, उरई पर दिनांक 06 अगस्त 2026 को प्रातः 11.00 बजे इन्दिरा स्टेडियम उरई पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करने का कष्ट करे। सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स में पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेगे। जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सरकारी खिलाडी अधिकारी/कर्मचारी को ड्यूिटी पर माना जायेगा तथा इनके यात्रा यात्रा आदि का भुगतान उनके विभाग द्वारा किया जायेगा।












