28 जुलाई को उरई में होगी राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, महिला उत्पीड़न मामलों की होगी समीक्षा

उरई।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने जनपद जालौन में दिनांक 28.07.2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे स्थान रानी लक्ष्मीबाई सभागार विभाग भवन सभागार उरई जनपद जालौन में समीक्षा बैठक /महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी(प्रशासनिक) जालौन,मुख्य चिकित्साधिकारी जालौन,अपर नगर आयुक्त जालौन,सहायक श्रमायुक्त जालौन,अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति जालौन,परियोजना निदेशक शहरी आजीविका विकास केंद्र जालौन,जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन,बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन,जिला कार्यक्रम अधिकारी जालौन,जिला समाज कल्याण अधिकारी जालौन,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जालौन,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जालौन,जिला अल्पसंख्यक अधिकारी जालौन,जिला पंचायत राज अधिकारी जालौन,जिला युवा कल्याण अधिकारी जालौन,जिला पूर्ति अधिकारी जालौन,क्षेत्राधिकारी नगर/सदर जालौन,महिला थाना अध्यक्ष, ए०एच०टी०यू० जालौन,उपायुक्त स्वत: रोजगार जालौन,उपायुक्त उद्योग जालौन,संभागीय परिवहन अधिकारी जालौन को उपर्युक्त विषय के बारे में बताया कि कृपया उ०प्र० राज्य महिला आयोग, लखनऊ के पत्र दिनाँक 17.07.2026 (छायाप्रति संलग्न) का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि  अनुपमा सिंह लोधी ० सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा दिनाँक 28.07.2026 को पूर्वाह 11.30 बजे स्थान रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन, उरई जनपद जालौन में महिला उत्पीडन संबंधित प्रकरणों की समीक्षा / महिला जन सुनवाई का आयोजन मा. सदस्य महोदया के नेतृत्व में कराये जाने का निर्णय लिया गया है।उक्त समीक्षा / जन सुनवाई  अनुपमा सिंह लोधी  सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में दिनाँक 28.07.2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे स्थान रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन, उरई जनपद जालौन में आयोजित किया जाना है।कृपया उक्त समीक्षा/जन सुनवाई में आप स्वयं समस्त सूचनाओं सहित प्रतिभागिता सुनिश्चित करे| शिकायतकर्ता अपने साथ शिकायती प्रार्थना पत्र मोबाइल न० व अपना आई०डी० प्रूफ जैसे आधार कार्ड आदि की छायाप्रति अपने साथ जरूर लेकर आये।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें