जालौन में कृषि निर्यात बढ़ाने को जागरूकता कार्यक्रम, एफपीओ और किसानों को मिली निर्यात की जानकारी

उरई। ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक धीरपाल सिंह ने जनपद जालौन से कृषि निर्यात को बढ़ाने के उद्देश्य से क्षमता संवर्धन/बैठक/जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग तथा भारत सरकार के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में सक्रिय किसान उत्पादक संगठन (FPO) / किसान उत्पादक कंपनी (FPC), गैर-सरकारी संगठन (NGO), निर्यातक एवं प्रगतिशील कृषकों के साथ जनपद जालौन से कृषि निर्यात को बढाने के उ‌द्देश्य से क्षमता निर्माण/बैठक/जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24.07.2026 को प्रातः 11:00 बजे से कृषि उत्पादन मंडी समिति, उरई (जालौन) में किया गया। उक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित अधिकारियों/कार्मिकों / जनपद के हितधारकों (सक्रिय एफपीओ/एफपीसी के निदेशकों/सीईओ, कृषि उद्यमियों, प्रगतिशील किसानों) द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गयी।
धीरपाल सिंह, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, जालौन (स्थान उरई), कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, सत्येन्द्र सिंह लोधी, बी०डी०एम०, एपीडा (वाराणसी),जिला उ‌द्यान अधिकारी, उ‌द्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जालौन,पारितोष कुमार, डी०डी०एम०, (नाबार्ड), जालौन, गिरन्द्र कुमार शर्मा, एस०टी०ए० (कृषि), कृषि विभाग, जालौन , देवेन्द्र प्रताप सिंह, कृषि विपणन निरीक्षक, जालौन , अरविन्द सिंह, सचिव, कृषि उत्पादन मंडी समिति, उरई , नीरज कुमार, मंडी निरीक्षक, कृषि उत्पादन मंडी समिति, उरई , नरेन्द्र कुमार सिन्हा, एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज ,अनिल कुमार शर्मा, एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज ,समस्त हितधारक (सक्रिय एफपीओ/एफपीसी के निदेशक/सीईओ, कृषि उद्यमियों, प्रगतिशील किसानों)।कार्यक्रम का प्रारम्भ  धीरपाल सिंह, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, जालौन (स्थान उरई), कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति सभी अधिकारियों/कार्मिकों एवं समस्त हितधारकों का स्वागत करते हुए किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उ‌द्देश्य जनपद से कृषि निर्यात संवर्धन की संभावनाओं, निर्यात प्रक्रिया तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा हुई है।  सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि जिला स्तर पर कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी/अध्यक्ष, महोदय की अध्यक्षता में “जिला स्तरीय क्लस्टर सुविधा इकाई” का गठन किया गया है। हितधारकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज (GAP) के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। मुख्य सचिव महोदय, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में गठित समिति (राज्य स्तरीय निर्यात निगरानी समिति) द्वारा जनपद के डकोर मटर प्रो० कं०लि०, उरई, (जालौन) का ब्लाक-डकोर में हरी मटर का 01 निर्यात उन्मुख क्लस्टर एवं सीताराम ओवरसीज प्रो० कं० लि०, उरई, (जालौन) का ब्लाक डकोर व कदौरा में 01-01 निर्यात उन्मुख क्लस्टर गठन का अनुमोदन प्रदान किया गया। उक्त क्लस्टरों द्वारा अपने उत्पादन का 30 प्रतिशत निर्यात करने के पश्चात् सम्बंधित एफपीओ/एफपीसी को 5 वर्षों में रू० 10 लाख का प्रोत्साहन राशि दिया जाना प्राविधानित है, जिससे जनपद के कृषकों की आय में वृ‌द्धि होगी तथा कृषि उत्पादों व प्रसंस्कृत वस्तुओं के निर्यात करने पर परिवहन अनुदान प्रोत्साहन हेतु वास्तविक भुगतान किये गये भाड़े का 25 प्रतिशत देय है तथा परिवहन अनुदान मद में प्रतिवर्ष अधिकतम रू० 20 लाख प्रति निर्यातक / फर्म को देय है।एपीडा, वाराणसी के अधिकारी  सत्येन्द्र सिंह लोधी ने कृषि निर्यात की संभावनाओं, निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता मानक (Quality Standards), पैकेजिंग, ट्रेसबिलिटी तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने डीजीएफटी पोर्टल के माध्यम से आईईसी (IEC) एवं आरसीएमसी (RCMC) प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी तथा किसानों एवं एफपीओ को बायर-सेलर मीट (BSM), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों एवं एपीडा की विभिन्न निर्यात प्रोत्साहन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० परवेज़ खान, जिला उ‌द्यान अधिकारी (DHO), जालौन ने उ‌द्यानिकी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन वृ‌द्धि एवं किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डीडीएम, नाबार्ड श्री परितोष कुमार ने कृषि अवसंरचना निधि (Agriculture Infrastructure Fund) योजना के अंतर्गत उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं कृषि अवसंरचना विकास से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी। एस०टी०ए० गिरेन्द्र शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण एवं निर्यातोन्मुख उत्पादन की विस्तृत जानकारी साझा की गयी।  नरेन्द्र कुमार सिन्हा, एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज द्वारा सब्जी वाली फसलों में कीट-पतंगों को नियंत्रित करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के दौरान समस्त प्रतिभागियों के साथ कृषि निर्यात से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में  धीरपाल सिंह (SAMI) जालौन द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें