जनसंदेश 24 समाचार सेवा
कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रविवार को निर्माणाधीन थाना मैथा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे कार्यों का जायजा लिया। एसपी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने भवन में सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए, ताकि पुलिसकर्मियों और आमजन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त थाना भवन उपलब्ध कराया जा सके।














