समाजवादी पार्टी कार्यालय माती में ‘मान संविधान स्तंभ दिवस’ मनाया गया, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

जनसंदेश 24 समाचार सेवा

माती (कानपुर देहात)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को जनपद कानपुर देहात के माती स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में ‘मान संविधान स्तंभ दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘बबलू राजा’ ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव पवन कटियार ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजवादी नेता वीर सनी यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में संविधान के सम्मान और उसकी सुरक्षा के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से हुए संघर्ष ने संविधान और लोकतंत्र की शक्ति को साबित किया तथा केंद्र सरकार को अपनी बात सुनने के लिए विवश होना पड़ा।
समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी गठबंधन का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान विरोधी सोच रखने वाली शक्तियों का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘बबलू राजा’ ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। वहीं पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप शंखवार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल मनु, भोगनीपुर विधानसभा प्रभारी तुलाराम कोरी, डाक बाबू यादव, मेवा लाल शंखवार, सियाराम पाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें