कालपी जालौन – सपा पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीत यादव ने मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही शुक्रवार की रात में अपने घर में बैठकर कालपी को पर्यटन घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आने पर ज्ञापन देने हेतु तैयार कर रहे थे उसी समय कोतवाली पुलिस को जैसे ही भनक लगी तत्काल पुलिस टीम उनके रामगंज निज निवास पर पहुंचकर उनके घर में ही नजर बंद किया तथा वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन नहीं दे सके वह बराबर पुलिस की हिरासत में रहे फिर वह शनिवार को शेखपुरगुढा स्थित फूलन देवी की प्रतिमा में पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वहीं से पुलिस टीम सकुशल तरीके से फिर घर वापस हुई रात को पुलिस टीम ने नजर बंद कर दूसरे दिन शनिवार को शाम को 7 बजे कुशल तरीके से नजर बंद से मुक्त किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











