कालपी (जालौन) जोल्हुपुर मोड में एक व्यक्ति को राहगीर मुसाफिरों से झगड़ा करना महंगा पड़ा वही चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र एवं हाईवे सड़क पर भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने कदौरा थाना ग्राम जमरेही निवासी जगपाल पुत्र राम सजीवन जोल्हूपुर मोड में सवारियों को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











