कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, दो वांछित गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना भोगनीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले में रोहित ठाकुर और मंजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
वहीं थाना रसूलाबाद पुलिस ने राहुल कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 20 लोगों का बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें