कानपुर देहात में देर रात चला विशेष अभियान, 188 वाहनों के चालान, ₹14.69 लाख शमन शुल्क वसूला

कानपुर देहात। सुरक्षित यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में  विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नंबर प्लेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर ब्रीथ एनालाइजर से चालकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 188 वाहनों का चालान किया गया और ₹14.69 लाख का शमन शुल्क वसूलते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें