कालपी (जालौन) महाविद्यालय कालपी में चार विद्यालयों छात्र-छात्राओं बीएड प्रथम द्वितीय वर्ष परीक्षा 20 जुलाई सोमवार के दिन निर्धारित समय में नकल विहीन परीक्षा संपादित कराई जाएगी।
कालपी कॉलेज कालपी प्राचार्य डॉक्टर मधु प्रभा त्रिपाठी ने अवगत कराया कि हमारे विद्यालय परीक्षा केंद्र में विद्यालयों में जैसे लक्ष्मी देवी महाविद्यालय मदारीपुर पंडित गंगाधर श्रवण कुमार महाविद्यालय परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर स्वर्गीय गफूर खान महाविद्यालय बबीना कदौरा समेत चारों विद्यालय बीएड के छात्र छात्राएं परीक्षा केंद्र में सम्मिलित होकर निर्धारित तिथि में परीक्षा संपादित करेंगे उक्त विद्यालय में परीक्षा सकुशल तरीके से संपादित करने के लिए डॉक्टर सोम सिंह चौहान डॉ राधा रानी श्रीवास्तव डॉक्टर कुमार डॉक्टर शैलेंद्र शेखर डॉ पंकज द्विवेदी डॉक्टर रवि मिश्रा डॉ अरुण बाजपेई डॉ भारती कार्यालय अधीक्षक डॉक्टर विवेक कुमार निगम आदि लोगों को परीक्षा संपादित करने की लिए जिम्मेदारी सौंप गई है उन्होंने बताया पूरे परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी फुटेज कैमरे स्थापित किए गए परीक्षा के समय प्रत्येक छात्र-छात्राओं की निगरानी भ्रमण कर तथा कार्यालय में बैठकर परीक्षा संपादित होने पर प्रत्येक प्रत्येक क्षण की निगरानी बराबर कर सकते हैं उन्होंने दावा किया है कोई भी छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र में आने पर किसी भी पर्ची न लेकर आए वहीं चैकिंग दौरान जिस छात्र-छात्राओं के पास कोई भी पर्ची मिलेगी उन छात्राओं की खैर नहीं होगी मेरे रहते हुए नकल विहीन परीक्षा संपादित करने में मैं सदैव अग्रसर रहूंगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










