शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, काला कानून वापस लेने की रखी मांग

कानपुर देहात। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर आज जनपद कानपुर देहात में प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष बृजेश यादव की अगुवाई में भारी संख्या में जुटे शिक्षकों ने स्थानीय सांसद  नारायण दास अहिरवार को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पुखरायां कानपुर देहात में दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने सरकार द्वारा लाए गए नए नियमों का कड़ा विरोध किया। शिक्षक नेताओं का कहना है कि जब शिक्षकों की भर्ती की गई थी तब उन्होंने उस समय की सभी सेवा शर्तें पूरी की थीं। अब पहले के शिक्षकों पर भी टैट परीक्षा पास करने की अनिवार्यता लागू कर दी है जिसे शिक्षकों ने अपने ऊपर थोपा गया काला कानून करार दिया। शिक्षकों ने मांग की है कि इस संशोधन को तुरंत वापस लिया जाए क्योंकि इससे पूरे प्रदेश का शिक्षक वर्ग परेशान है और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर नाराजगी-
शिक्षकों ने इस बात पर भी गहरा रोष व्यक्त किया कि उन्हें लगातार शिक्षण कार्य से अलग अन्य विभागीय और गैर-शैक्षणिक कार्यों से संबद्ध (अटैच) रखा जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस ज्ञापन कार्यक्रम में शिक्षकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष (मैथा) आनंद मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अरुण कटियार, ब्लॉक अध्यक्ष (राजपुर) सुरेंद्र कटियार, ब्लॉक अध्यक्ष (संदलपुर) दीपक कटियार, जिला उपाध्यक्ष जैनेंद्र यादव, ब्लॉक संयोजक (अमरौधा) दिनेश बाबू यादव, आनंद राव, ब्लॉक अध्यक्ष (अकबरपुर) हिमांशु त्रिपाठी, धीरेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष (सरवनखेड़ा), ब्लॉक मंत्री (सरवनखेड़ा) अभिषेक द्विवेदी, ब्लॉक मंत्री (झिंझक) विजय माथुर, ब्लॉक अध्यक्ष (आदर्श गौतम) दिनेश कुशवाहा, प्रेम बाबू, दिनेश कुमार, नवजोत यादव, सुनील कटियार, इंद्रजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष (मलासा) देव प्रकाश, अनिल प्रजापति और संजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें