लड़की ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल प्रेमी साथ विवाह का किया दावा

दर्ज मुकदमे की उप निरीक्षक विवेचना कर रहे हैं
कालपी जालौन – ग्राम तथा नगर से जुड़े एक प्रकरण में लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ लड़की ने स्वयं दावा किया कि मुझे कोई अवैध तरीके से भागकर नहीं ले गया है मैं अपने मन से गई हुई थी वहीं प्रेमी मिलने पर जीवन भर साथ रहने के लिए प्रेमी तथा प्रेमिका ने प्रतिज्ञा की है बताते चलें कि ग्राम बैरी हाल निवासी आलमपुर कालपी के पिता ने लड़की के भागने की घटना को लेकर कोतवाली कालपी में आरोपी युवक ओम चौहान निवासी जनपद कानपुर देहात ग्राम उतना को बनाकर जुर्म धारा 87 के तहत मुकदमा कायम कराया गया था जिसकी विवेचना कोतवाली कालपी उप निरीक्षक के द्वारा की जा रही है वहीं शुक्रवार के दिन प्रेमिका प्रेमी दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की घटना को अंजाम देकर एक दूसरे के साथ रहने का फरमान जारी किया प्रेमिका ने अपनी उम्र भी 21 वर्ष बताते हुए ऐलान किया घटना पर दर्ज मुकदमे में उपनिरीक्षक अपहरण की गई लड़की को बरामद करने में तथा आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है दोनों लोग मिल जाएंगे दोनों को अदालत के समक्ष मौजूद मजिस्ट्रेट सामने बयांन करा कर दिशा निर्देश पर कार्यवाही अगली की जाएगी अधिकारियों ने अपील की है की अफवाहों पर ध्यान न दे जो भी होगा विधि कार्रवाई पुष्टि के आधार पर की जाएगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें