फिर वही दूसरे दिन प्रेमिका को बुलाने की जिद पर युवक रेलवे पुल पर चढकर परिवार को किया भयभीत

घटना में घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा
कालपी जालौन – शुक्रवार को सुबह यमुना रेलवे पुल के ऊपर युवक को बैठे हुए जैसे लोगों ने देखा वहीं उक्त घटना में हड़कंप मच गया जैसे लोगों को सूचना मिली उसी समय सर्वाधिक संख्या में पहुंचकर युवक के ड्रामा को देखते हुए नजर आए।
बताते चलें मोहल्ला भट्टीपुरा निवासी सोहिल पुत्र शमशाद सुबह प्रेमिका को बुलाने के खातिर रेलवे पुल के ऊपर चढ़कर आत्महत्या की घटना अंजाम देने के लिए परिवार पुलिस को भयभीत करने का नया फंडा चलता हुआ नजर आया वहीं घटना की सूचना पाकर तहसीलदार अभिनव तिवारी नायव तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी एवं रेलवे चौकी प्रभारी संजना सिंह आदि पुलिस बल के साथ घटना स्थल में पहुंचकर मौजूद लोगों को से बातचीत कर भीड़ को अलग किया मौजूद अधिकारियों ने युवक को प्यार दिखा कर पुल से उतारने का अनुरोध किया फिर भी प्रेमिका को बुलाने में बराबर अडिग रहा फिर भी अधिकारियों ने दूसरी पहल कर उसको उतार कर हिरासत में लिया अधिकारियों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया अपना कर परिवार को सुपुर्द किया जाएगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें