कालपी जालौन – नगर में तीन दिन पूर्व रात्रि में चोरी की घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अज्ञात चोरों खिलाफ जुर्म धारा 331(4) 304(5) के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा को जांच सौंपी।
नगर के मोहल्ला अदल सराय निवासी महफूज खान पुत्र महमूद खान ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 12 जुलाई रविवार की रात मेरी पत्नी तथा बच्चे रिश्तेदारी में गए थे मैं रोज की तरह रात में फैक्ट्री पर काम करने गया था उसी रात को अज्ञात चोरों ने घर को सुना पाकर मेरे घर में रखे हुए 90 हजार रुपए नगदी एवं सोने चांदी के आभूषण आदि सामान मकान के गेट का ताला तोड़कर ले जाने में पूरी तरह सफल हुए मैं जब फैक्ट्री से सुबह घर आया मकान का ताला टूटा देख कर घबरा गया तथा मकान के अंदर भी अलमारी आदि सामान टूटा तथा बिखरा हुआ पड़ा था पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से मांग की है चोरी का खुलासा कर चोरी में गए सामान को शीघ्र उपलब्ध कराये जाने की गुहार लगाई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













