पति ससुर सास देवर सहित ससुराल जनों पर मुकदमा दर्ज

कालपी जालौन – ग्राम मायके में पुत्री दहेज पूरी न करने पर उत्पीड़न से आजिज होकर आत्महत्या की घटना को लेकर पीड़ित पिता की तहरीर पर कालपी पुलिस ने चार ससुराल जनों के खिलाफ जुर्म धारा 108 272 352 351(2)बीएनएस तथा 3/4 दहेज एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव को जांच सौंपी।
ग्राम बरदौली निवासी किशन पुत्र स्वर्गीय शिवहरे ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मैंने अपनी पुत्री प्रकाश रानी की शादी कई सालों पहले इन्दिरा नगर उरई निवासी विकास के साथ रीत रिवाज तथा उपहार देकर आयोजित की गई थी इसके उपरांत पति विकास पुत्र शिवनारायण ससुर शिवनारायण पुत्र अज्ञात सास बीना देवरा विशाल पुत्र देवनारायण समेत लोगों ने मेरी पुत्री से आए दिन दहेज की मांग कर बराबर उत्पीड़न करते थे उत्पीड़न से आजीज होकर मेरी पुत्री ने मेरे घर में आकर आत्महत्या कर घटना को अंजाम दिया गया था घटनास्थल में मेरी ही पुत्री की मृत्यु हो गई थी मृत्यु के पश्चात सारी औपचारिकता पूर्ण करने में मैं लगा रहा इसलिए मुकदमा दर्ज करने में देरी हुई है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें