कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, छह आरोपी गिरफ्तार, 18 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई

कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। रूरा, गजनेर, डेरापुर, रसूलाबाद और सिकंदरा पुलिस ने वारंटी और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। इनमें मारपीट, धोखाधड़ी, पॉक्सो एक्ट और अन्य मामलों के आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 18 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालानी कार्रवाई भी की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें