कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।













