ललितपुर में 13 से 15 जुलाई तक आयोजित कानपुर जोन की 29वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में कानपुर देहात पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार वर्गों में प्रथम और दो वर्गों में द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन पुरुष, महिला, मिक्स्ड डबल्स बैडमिंटन और मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में टीम ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि पुरुष और महिला टेबल टेनिस वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सभी विजेताओं को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह जनपद व उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।













