कालपी जालौन – दो ग्रामों में अलग-अलग जगह एक परिवार के तीन तथा एक व्यक्ति समेत चार लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे तभी चौकी प्रभारी ने उपरोक्त चारों लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 135 126 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ बुधवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम निवाड़ी निवासी गण राकेश रामफल पुत्र गण लालता प्रसाद राहुल पुत्र रामफल समेत तीनों लोग आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में ग्राम लमसर निवासी विपिन कुमार पुत्र भैरव सिंह पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













