बाइक सवार तीन युवकों को लगी कार की टक्कर से लगभग 100 मीटर घिसटे जिसमें दो युवकों की हुई मौत

कुठौंद जालौन – ग्राम मदारीपुर में स्टेट हाईवे उरई औरैया मार्ग पर स्थित होटल में तीनों युवकों ने खाना खाया और खाना खाने के बाद तीनों युवकों ने पेट्रोल पंप से खेती किसानी के लिए डीजल भरवारा तभी हुआ हादसा।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी कुलदीप बनाफर पुत्र तुलाराम बनाफर व छोटे खान उर्फ कुंदन पुत्र रज्जाक और तीसरा युवक कमलेश बनाफर पुत्र रमेश बनाफर पेट्रोल पंप से डीजल भरा कर स्टेट हाईवे पर आये तभी उसी समय जालौन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार यूपी 92 ए सी 9160 ने तेज‌ गति से आकर बाइक नंबर यू पी 92 ए बी 9262 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी कुछ लोगों द्वारा देखें जाने के अनुसार नजरिया यह रहा कार चालक ने कार को रोकने के बजाय तेज गति और बढ़ा दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक लगभग 100 मीटर तक सड़क पर ही घिसटते गए। और कार चालक घटना को अंजाम देने के उपरांत मौके से फरार हो गया। तभी स्थानीय लोगों द्वारा थाना कुठौंद पुलिस को इस दुर्घटना के संबंध में सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त कार तथा बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही को बढ़ाते हुए तीसरी आंख कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई। आखिरकार चालक कार को छोड़कर मौके से कैसे फरार हो गया किसी को भनक भी नहीं लग पाई। पुलिस ने तीनों घायल युवकों को उपचार के लिए जालौन अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचे ही डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत देखकर कुलदीप तथा छोटे खान को मृतक घोषित कर दिया।और घायल युवक कमलेश बनाफर को उरई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना जखा गांव में मिलने पर शोक की लहर दौड़ गई है और दोनों मृतकों के परिवारी जनों में कोहराम मचा हुआ है।

क्राईम रिपोर्टर -अनूप मिश्रा जनपद जालौन

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें