थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्कूल जाते समय रास्ते से लापता हुए 03 नाबालिग बच्चों को कुछ ही घंटों के अंदर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर लौटाईं खुशियां

कानपुर देहात – जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में गुमशुदा बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों को सुपुर्द करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में, थाना अकबरपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14.07.2026 की रात्रि में करीब 12.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तीन नाबालिग बच्चे, 1. मंगल पुत्र बलवीर पाल उर्फ पिंटू, उम्र लगभग 15 वर्ष, 2. सागर पुत्र ग्यासी पाल, उम्र लगभग 14 वर्ष एवं 3. अभि पाल पुत्र सुजीत कुमार, उम्र लगभग 08 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बंशनपुरवा थाना अकबरपुर कानपुर देहात दिनांक 14.07.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे आदर्श नवाब सिंह इंटर कॉलेज कुंभी में पढ़ने के लिए घर से निकले थे, किन्तु विद्यालय नहीं पहुँचे।
प्रारंभिक जानकारी में ज्ञात हुआ कि तीनों बच्चे अलग-अलग विद्यालय के लिए निकले थे। जांच के दौरान गौरियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास दो बच्चों की साइकिलें खड़ी मिलीं, जिससे यह संभावना व्यक्त की गई कि तीनों बच्चे एक ही साइकिल से कहीं चले गए हैं। प्राप्त तथ्यों के अनुसार लगभग 10:00 बजे तीनों बच्चों ने अपनी साइकिलें गौरियापुर प्राथमिक विद्यालय के समीप खड़ी की थीं।
सूचना प्राप्त होते ही थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं सघन खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ, संभावित मार्गों पर तलाश तथा अन्य आवश्यक प्रयास करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।
थाना अकबरपुर पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप तीनों नाबालिग बच्चों को रनिया कस्बे से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें