कालपी जालौन – नगर में घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस उपाधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए।
बुधवार के दिन तहसील कालपी कैंपस कार्यालय में मौजूद क्षेत्रा अधिकारी राजेश कमल ने एक भेंट में अवगत कराया कि नगर में लगने वाले पुलिस पिकिट को बुकलेट देकर नगर के चिन्हित चौराहों में निकलने वाले मुसाफिरों के नाम पता विवरण सहित दर्ज करेंगे जिससे होने वाली घटनाओं का तत्काल खुलासा हो सके उन्होंने अवगत कराया कि रात में लगने वाले पुलिस पिकिट को मेरे तथा प्रभारी निरीक्षक के भ्रमण द्वारा उनकी गतिविधियों को बराबर चेक किया जाएगा उन्होंने यह भी अवगत कराया फिलहाल जो घटना बाजार में महिला की चैन छीनने एवं चोरी की घटना में सीसीटीवी फुटेज ले लिए गए हैं जांच चल रही है इस घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया गया है घटनाओं की साइबर सैल एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच प्रत्येक बिंदुओं में की जा रही है उन्होंने नगर में शरारती तत्व तथा अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अपनी जिंदगी को सही सलामत रखना चाहते हैं ऐसे लोग क्षेत्र छोड़कर बाहर चले जाएं यदि नगर में घटनाओ को अंजाम दिया ऐसे लोगों को चिन्हित कर कानून के तहत शिकंजा कसते हुए जेल की सलाखों के पीछे भिजवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













