उरई में 17 और 20 जुलाई को लगेंगे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

उरई। सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोवेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,खंड विकास अधिकारी डकोर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ग्रामीण माडोरा,बाल विकास परियोजना अधिकारी डकोर,पूर्ति निरीक्षक उरई को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 17.07.2026 व 20.07.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि मा० अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र द्वारा माह जुलाई, 2026 दिन शुक्रवार समय 12:00 बजे स्थान कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विघालय ग्राम मड़ोरा कोंच रोड उरई में विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 17.07.2026 को ग्राम (मड़ोरा) कोंच रोड उरई में “पशु क्रूरता से संरक्षण अधिनियम एंव मानसिक एंव वैधिक एंव दिव्यांगत मानसिक रूप से बीमार व विक्षिप्त लोगों को विधिक सहायता संमबन्धी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाना है।व दिनांक 20.07.2026 इन्टर कालेज कुसमिलिया विषय शिक्षा का अधिकार, महिलाओ के स्वास्थ एंव स्वचछता के प्रति जागरूकता महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं का संरक्षण अधिनियम सहायता संम्बन्धी शिविर का आयोजन किया जाना है।उक्त के सम्बन्ध में श्री योगेन्द्र सिंह तखेले, पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन को जू०ह० स्कूल उसरगाँव (मड़ोरा) कोंच रोड उरई में दिनांक 20.07.2026 समय 12:00 बजे को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें