सपा मुख्यालय में पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित, संगठन की मजबूती और 2027 की तैयारी पर हुआ मंथन

कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही पिछड़े, दलित, किसानों, युवाओं और गरीबों के अधिकारों की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को पहुंचाकर संगठन को और मजबूत करें।
प्रदेश सचिव शेखू खान ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए अभी से पूरी तैयारी करनी होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाए तथा संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है।
सम्मेलन में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था तथा पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें