पुराने यमुना पुल का मरम्तीकरण कार्य 25 जुलाई को होगा पूरा

मुख्यमंत्री के संभावित जनपद दौरे को लेकर कंपनी के कर्मियों ने कार्य की बडाई रफ्तार
कालपी जालौन – यमुना नदी पुराने पुल कब मरम्मती करण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है वही हाईवे कंपनी के लोगों ने दावा किया है 25 जुलाई को मरम्तीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा इसके बाद झांसी कानपुर राष्ट्रीय मार्ग में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पूर्व की तरह सामान्य होगी जिससे हाईवे में लगने वाले बार-बार जाम पर मुसाफिरों को राहत मिलेगी।
विदित हो कि 22 मई 2026 से पुराने यमुना पुल पर पोट बेयरिंग बदलने अन्य मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था मरम्मत के दौरान दोनों ओर का यातायात नए पुल से संचालित किया जा रहा है, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण हाईवे पर आए दिन लंबा जाम लग रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था के निदेशक उत्तम सिंह ने बताया कि पुल के कानपुर छोर पर छै बेयरिंग बदलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके साथ ही पुल की सड़क पर आधुनिक तकनीक से डामरीकरण करके नई परत बिछाई जा रही है‌ जिससे सड़क पूरी तरह गड्ढामुक्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो अगले सप्ताह के भीतर संपूर्ण मरम्मतीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि इस पुराने पुल में 48 बेयरिंग को बदलकर नई वेयरिंग लगाया जानी है। वर्तमान में 5 – 6 वेयरिंग को स्थापित करना शेष रह गया है।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निकट भविष्य में सम्भावित जनपद जालौन के दौरे को देखते हुए पुल और सड़क से जुड़े कार्यों में तेजी लाई गई है। ताकि उनके आगमन से पूर्व यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु हो सके।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें