कालपी जालौन – एक ग्राम में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे उस कब्ज को तहसीलदार अभिनव तिवारी ने टीम के साथ जाकर अतिक्रमण को हटाकर सरकारी जमीन सुरक्षित किया वही बीते दिन उपरोक्त दबंगो ने शिकायत कर्ता वृद्ध को मारपीट कर घायल किया घटना के बाबत पीड़ित पुत्र ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई।
ग्राम उरकरा कला निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र मूरत सिंह ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि मेरे पिता मूरत सिंह ने गांव के लोगों लालू पुत्र मर्याद सिंह जयवीर सिंह पुत्र अभिलाष सिंह आदि आधा दर्जन लोगों गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कूड़ा डाल करके कब्जा कर रहे थे उपरोक्त लोगों की तहसीलदार से शिकायत की थी इसीलिए उपरोक्त आरोपियों ने आक्रोश में आकर मेरे पिता की मारपीट कर घायल किया घटना में पुलिस ने घायल वृद्ध की पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डॉक्टरी करा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













