शिकायतों के निस्तारण में किसी भी बहाने बाजी को बर्दाश्त नहीं करूंगा-अवनीश

कालपी जालौन – कोतवाली समाधान दिवस में नामित उप जिलाधिकारी अमित शेखर निर्धारित समय में जैसे ही बैठक हाल में पहुंचे वही गंदगी पाए जाने पर जमकर नाराज हुए तथा उन्होंने दिवस में बैठना मुनासिब नहीं समझा वह नाराज होकर चले गए आखिरकार अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर की अध्यक्षता एवं राजस्व निरीक्षक एवं कर्मियों की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित किया गया वहीं कुल चार फरियादियों ने अलग-अलग अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में दो शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया गया।
शनिवार के दिन कोतवाली कालपी के अतिथि गृह में आयोजित समाधान दिवस पर अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने मौजूद फरियादियों की शिकायत सुनते हुए कहा कि जो शिकायत फरियादियों के द्वारा प्रस्तुत की गई है वह राजस्व संबंधित है उक्त शिकायतों का निस्तारण कोतवाली से पुलिस बल ले जाकर मौके में लेखपाल गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें शिकायतकर्ताओं में महेवा निवासी लाल सिंह पुत्र बैजनाथ ने अवगत कराया कि मकान के पीछे विपक्षी दरवाजा बंद कर शौचालय का निर्माण कर कब्जा कर रहा है तत्काल रोके जाने की मांग की ग्राम हीरापुर निवासी रामसेवक पुत्र जय लाल ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि आराजी खेत पर पत्थर गड्डी हो चुकी है विपक्ष ने पत्थर गड्ड़ी बिस्मार्क कर क्षतिग्रस्त कर दिया है उक्त विपक्षी पर कार्यवाही किए जाने की मांग की आदि चार फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की लगाई गुहार मौके में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी थे सरकारी कार्य से कहीं चले गए थे मौजूद लोगों में उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला राजस्व निरीक्षक कुंवर हरेंद्र सिंह चौहान राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सोनी सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में जितेंद्र कुमार राजपूत राघवेंद्र विभा पल्लवी श्रीवास्तव राहुल कुमार आकाश प्रिया सिंह चौहान आदर्श सिंह जादौन विनय सिंह योगेश कुमार राजकमल मौजूद थे पालिका विद्युत विभाग जल संस्थान प्रतिनिधि नदारत रहे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें