जनपद कानपुर देहात वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत 12 जुलाई 2026 को रोपित होगे 50.38 लाख पौधे

कानपुर देहात – जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 दिनांक 12.07.2026 उत्तर प्रदेश में 35.00 करोड़ पौधों के रोपण हेतु जनपदवार अन्तिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्य को जनपद कानपुर देहात वन विभाग 2161000 पौधे अन्य 26 विभाग 2877100 पौधे कुल 5038100 पौधों का रोपण किया जायेगा। अवगत कराना है कि उक्त वृक्षारोपण अभियान में  प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात हेतु  प्रतिभा शुक्ला,  राज्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा पीएम केन्द्रीय माती में पौधरोपण किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त विभिन्न द्वारा विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित तहसीलों, विकासखण्डों एवं नगर निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करायेगे। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं एन0जी0ओ0, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं, एन0सी0सी0 कैडेड इत्यादि की सहभागिता से वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 सफल आयोजन किया जाये। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में व्यापक जनसहभागिता के साथ-साथ ’एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य रोपित करें तथा रोपित किये पौधे के साथ सेल्फी दिए गए लिंक https://upfd.in/UPFDmedia/Secure/login/login.aspx, https://upfdgeotagging.in पर अवश्य अपलोड करें।
जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अपनी सहभागिता सुनिश्चित ’एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य रोपित करें।

 

जिलाधिकारी  कपिल सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी लें। उन्होंने कहा कि रोपित पौधे के साथ अपनी सेल्फी/फोटो शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें