कालपी (जालौन) पल्स पोलियो मिशन को सफल बनाने के लिए अधीक्षक ने चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारी की मौजूदगी में रैली निकालकर अभिभावकों को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 28 जून बूथ में ले जाकर मौजूद स्वच्छ कर्मियों से पोलियो ड्राप पिलाने एवं होने वाले विकलांगता को समाप्त करने का संदेश दिया।
शुक्रवार के दिन सीएचसी कालपी अधीक्षक दिनेश बर्दिया ने चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार प्रदीप कुमार राम सजीवन गुप्ता अनिल सेंगर आदि कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को कुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए अस्पताल गेट से सड़क तक रैली निकाल कर अभिभावक को निर्धारित तिथि में अपने-अपने बच्चे बूथ में ले जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाने का आवाहन किया उन्होंने अवगत कराया कि पल्स पोलियो अभियान में 18 टीम तथा 33 बूथो में तैनात होकर 28 जून दिन रविवार को बच्चों को दो बूंद ड्राप पिलाया जाएगा इसके बाद 29 जून सोमवार दिन 3 जुलाई शुक्रवार को नगर के प्रत्येक मोहल्लों घर में स्वास्थ्य टीमे जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













