मोहर्रम के दसवें दिन कर्बला में ताजिया दफन

 

ए एस पी सी ओ ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

कालपी (जालौन) एडिशनल एस पी ईशान सोनी क्षेत्राधिकारी राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक कालपी अजय ब्रह्म तिवारी ने मोहर्रम के अवसर पर नगर में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। तथा मोहर्रम के पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

मोहर्रम के अवसर पर कर्बला में इस्लामी भाइयों ने मातम मना कर मोहर्रम को शांति पूर्ण ढंग से मनाया। मुस्लिम भाइयों ने 9 दिन तक मातम मना कर दसवे दिन ताजियों को दफनाया । तथा कर्बला में मोहम्मद साहब की याद में मेला लगाया गया। इस मौके पर शांत व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन सक्रिय रहा अपर पुलिसअधीक्षक इंसान सोनी पुलिस क्षेत्र अधिकारी कालपी राजेश कमल एवं प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल ग्रस्त कर शांति व्यवस्था को परखा।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें