कालपी (जालौन) बीती रात उप जिलाधिकारी ने बिना प्रपत्र एवं ओवरलोडिंग भरे चार ट्रकों को पकड़वाकर पुलिस अभिरक्षा में मंडी कालपी में खड़े करने के निर्देश दिए तथा चैकिंग की भनक लगते ही मौजूद चालकों के बीच हड़कंप मच गया।
यमुना घाट से मौरम भरकर आ रहे पांच ट्रैकों के चालकों ने रास्ते पर ही अपने अपने ट्रकों की मौरम खाली कर भागने में सफल हुए बताते चलें कि बुधवार की रात्रि उप जिलाधिकारी अमित शेखर सीओ राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ दुर्गा मंदिर हाईवे के किनारे खड़े होकर चैकिंग अभियान चला रहे थे वही तरीबुल्दा यमुना घाट से मौरम भरकर निकल रहे ट्रकों की जांच की जांच दौरान बिना प्रपत्र एवं ओवरलोडिंग मौरम पाए जाने पर चार ट्रकों को पकड़ कर कार्यवाही हेतु खनिज विभाग एवं एआरटीओ सैल टाइप्स विभाग समेत तीनो जिम्मेदार अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए इसी क्रम में नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने जोल्हूपुर मोड में बुधवार की रात चैकिंग दौरान बिना प्रपत्र के एक ट्रक पाए जाने पर ट्रक को पकड़वाकर पुलिस हिरासत में ट्रक को खड़ा कराया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














