सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ की आशा कार्यकत्री प्रसव के लिए आई महिला के साथ ही आई थी
कुठौंद जालौन। जनपद जालौन के कस्बा कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रसव के लिए दिनांक 22 जून 2026 को लगभग 1:00 बजे आई महिला रंजना देवी पत्नी गोलू उम्र लगभग 25 बर्ष 89 इटहा- कालपी के साथ स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों तथा नर्सों के द्वारा किए गए लापरवाही के बारे में सूत्रों के हवाले से मालूम हुआ की ग्राम ऊमरी निवासिनी केशम वत्ती आशा बहू के पद पर ग्राम पंचायत ऊमरी -मसगांव में तैनात है। प्रसव के लिए आई महिला के पारिवार के लोग इस आशा बहू को अपने साथ अस्पताल लेकर आए थे।यह आशा बहू इटहा के लोगों की रिश्तेदारी में पड़ती है।जिसके द्वारा अस्पताल में तैनात डाक्टर एवं नर्सों की बजाय स्वयं प्रसव के लिए आतुर हो गई।महिला का प्रसव साथ में आई आशा बहू के द्वारा प्रसव स्वयं किया गया। प्रसव के दौरान महिला के साथ अपने अयोग्यता का भया भह परिचय देते हुए प्रसव के दौरान प्रसव कराने आई महिला के पेट को इतनी जबरदस्त तरीके से दबाया गया ।जिससे महिला ने बच्चा को तो जन्म दे दिया लेकिन बच्चे को जन्म देने वाली मां जीवन व मौत जूझ रही थी । अधिक मात्रा में ब्लड निकलने से उसकी हालत इतनी तेज बिगड़ गई और अधिक मात्रा में ब्लड निकलने लगा। ब्लड इतनी तेजी से निकल रहा था जिससे महिला की हालत को देखकर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को ब्लड कंट्रोल करना मुश्किल पड़ गया। जिससे महिला की हालत बहुत ही गंभीर बताई गई।इन फानन में डॉक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए तत्काल प्रभाव से दोपहर लगभग 1:30 बजे उरई अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। उरई अस्पताल पहुंचने पर लगभग दोपहर 3:00 बजे महिला की मौत हो गई। महिला के जन्मा बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। उरई अस्पताल में परिवारी जनों को महिला की मृत्यु का समाचार मिलने पर ऐसा लगा जैसी आकाश से बिजली गिरी हो परिवारी जनों में मायूसी छा गई। इसके बाद मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह भेजा गया।पोस्टमार्टम होने के पश्चात आगे की कार्यवाही को संज्ञान में दिया जाएगा।













