कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर SP आलोक प्रसाद के मार्गदर्शन में पुलिस ने व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों, अभिलेख कक्ष, बैरकों, आगंतुक कक्ष और अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई। परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। SP ने पुलिसकर्मियों को नियमित सफाई रखने और कार्यालयों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से कार्यक्षमता बढ़ती है और आमजन को बेहतर माहौल में पुलिस सेवाएं मिलती हैं।












