कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित इटखुदा गांव मे बुधवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक का शव पेड से लटका मिला सूचना मिलने पर पुलिस और फारेसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की पहचान इटखुदा निवासी सोनू 23 वर्ष पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई हैं जानकारी के अनुसार सोनू ने बुधवार सुबह गांव मे ही एक कटहल के पेड पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई पीआरवी की पर सिकंदरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया फारेसिक टीम ने घटनास्थल से आवाश्यक साक्ष्य एकत्र किए इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पचयातनाम की कानूनी कार्रवाई पूरी की थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फारेसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है और उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की आवशयक कानूनी कार्रवाई की जाएगी
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













