कानपुर देहात के राजपुर कस्बे के मुखर्जी नगर मे बुधवार को 63,,,केवी का एक ट्रांसफार्मर जल गया इस घटना के कारण लगभग 40,, घरों में बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया टांसफार्मर जले हुए 24,घंटे से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं गया भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों और महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय निवासियों अनुपम तिवारी गोपाल मिश्रा रामू कटियार दीपक मिश्रा दीपू वर्मा वीरेंद्र अवस्थी और हर्ष शुक्ला ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12,, बजे से बिजली आपूर्ति ठप है इससे लोगों को दैनिक कार्य में भी दिक्कतें आ रही है ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को खराब टांसफार्मर की सूचना दी थी इसके बावजूद बुधवार दोपहर 12,41बजे तक टांसफार्मर नहीं बदला गया जिससे ग्रामीणों मे बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है इस संबंध मे अवर अभियंता राहुल साहू ने आश्वासन दिया है कि ख़राब टांसफार्मर को जल्द ही बदलावया जाएगा
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात












