आईजीआरएस, विभिन्न संदर्भों एवं जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

 

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी, केवल औपचारिकता न निभाएं – जिलाधिकारी

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आईजीआरएस, शासन एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त विभिन्न संदर्भों तथा जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर आख्या लगाकर न किया जाए बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले यह सुनिश्चित किया जाए। विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही एवं उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें