मैथा ब्लॉक में आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम

 

कानपुर देहात  उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय कानपुर देहात द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  विकास खंड परिसर मैथा तहसील मैथा कानपुर देहात में किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभाग के माध्यम से बेरोज़गार व शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित किए जाने हेतु प्रोत्साहित व जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभा शुक्ला , राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, एवं अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आये आगंतुकों व सहभागियों को उद्योग की स्थापना किए जाने हेतु कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, टूलकिट वितरण आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों व उनके प्रतिनिधियों द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में भी ब्लॉक से आए हुए ग्राम प्रधानों एवं अधिक संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ज़िला ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर देहात, अनिरुद्ध सिंह जी, परियोजना निदेशक, एसoडीoएमo तहसील मैथा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को रोज़गार संबंधी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अंकिता वरिष्ठ सहायक, राकेश कुमार गुप्ता अनुदेशक-चर्म, शिवेन्द्र सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम शुक्ला आदि उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें