कालपी (जालौन) आज बुंदेलखंड गेस्ट हाउस कालपी में उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समित के तत्वाधान में उदुमिओ का सम्मेलन हाथ कागज निर्माता समित के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुआ।
इस सम्मेलन में उपस्थित जिला उद्योग केंद्र के सहायक उपायुक्त हेमंत कुमार ने अपने संबोधन में कहा की सरकार छोटे-छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा नए उद्योगों की स्थापना के लिए तमाम प्रकार की वित्तीय योजनाएं चला रही है इन योजनाओं का अधिक से अधिक युवाओं से लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि भारत सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे उद्योगों को बहुत प्रकार की वित्तीय सहायता देने से तथा 25% अनुदान देने के फल स्वरुप कालपी के हाथ कागज उद्योग को बहुत बड़ी राहत मिली है कालपी का कागज उद्योग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुंदर एवं लाभकारी नीतिओ की सराहना करता है।
इस उद्योग सम्मेलन में जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक शरद सिंह जी एवं उद्यमी मित्र आर पी गुप्ता जी तथा आईटीआई कालपी के प्रधानाचार्य श्री श्रवण शुक्ला जी ने संबोधित करते हुए कहा की कालपी का कागज उद्योग पूरे भारत में आज भी अपनी प्रसिद्धि कायम रखे हुए हैं इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस उद्योग को ओ डी ओ पी योजना में शामिल करके तमाम तरह के प्रोत्साहन दिए हैं।
कालपी के व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा कागज उद्योग के वरिष्ठ पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता जी ने कालपी के कागज उद्योग में आ रही परेशानियां तथा समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों के समक्ष विस्तार से अपनी बात रखी उनके बिंदुओं के समाधान हेतु अधिकारियों ने तुरंत उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है श्री गुप्ता जी ने अपनी विशेष मांग में कहा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 40 साल से उम्र बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी जाए तथा ऋण की धनराशि 5 लाख से बढ़कर 10 लाख कर दी जाए।।
इस भव्य कार्यक्रम में भोला शर्मा , हाजी सलीम, राजू पतारा, दिनेश गुप्ता, सुएब हाशमी, विनीत गुप्ता ,गगन गुप्ता , नेता जी ,संजय निगम, ने उद्योग और आगे कैसे बड़े के सम्बंध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
इस कार्यक्रम में आई टी आई कालपी तथा उरई के छात्रों ने हैंडमेड पेपर कैसे बनता है के संबंध में फैक्ट्री में जाकर विस्तार से देखा तथा समझा हैंडमेड पेपर बनते देखकर छात्रों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा की हैंडमेड पेपर का उत्पादन बड़े ही आश्चर्यजनक ढंग से किया जाता है जो मशीनों से कतई संभव नहीं है ।
कार्यक्रम के संयोजक हाजी सलीम का एवं भोलानाथ शर्मा ने उपस्थित अतिथियों तथा कागज उद्योग एवं आईटीआई के छात्रों को धन्यवाद देते हुए बड़ी संख्या में आए इसके लिए आभार भी व्यक्त किया
आर०एन०शुक्ला पत्रकार










