केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरवनखेड़ा में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कानपुर देहात केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड सरवनखेड़ा में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चैहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिनका  जनप्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़े जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर  जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों तथा जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं उपलब्धियों को उपस्थित जनसमूह के साथ साझा किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा इसी दिशा में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, उपायुक्त मनरेगा अशोक कुमार सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें