सड़क सुरक्षा अभियान में कानपुर देहात पुलिस सख्त, 204 वाहन चालकों के काटे चालान

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे मामलों में 204 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें