बहन और भांजी की मौत के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुखरायां/कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत भोगनीपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रनियां निवासी महेन्द्र सिंह पर आरोप है कि उसने वादी की बहन और उसके बच्चों को प्रताड़ित किया, मारपीट व गाली-गलौज की तथा आत्महत्या के लिए प्रेरित किया।
बताया गया कि 10 जून 2026 को महिला ने अपनी दो पुत्रियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। घटना में महिला और उसकी एक पुत्री की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। मामले में थाना भोगनीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने रविवार को हरदुआ पुल स्थित टैंपो स्टैंड, पुखरायां के पास से वांछित आरोपी महेन्द्र सिंह (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विद्युत अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें