कानपुर देहात के राजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंदरों ने जमकर उत्पाद मचाया वे इमरजेंसी कक्ष से घुस गए और औषधि केंद्र से दवाएं उठाकर फेंक दी इस घटना मे मरीजों को मिलने वाली दवाओं को भारी नुक़सान पहुंचा है बंदरों का एक जुट इमरजेंसी कक्ष के रास्ते अस्पताल के अन्दर दाखिल हुआ उन्होंने औषधि केंद्र में रखी दवाइयां बिखेर दी और कई जीवन रक्षक इंजेक्शन तोड दिए इसके अलावा बंदरों ने दवाओं के डिब्बे पेटियों से निकालकर फाड दिए और उन्हें गेट के सामने फेक दिया जब अस्पताल का स्टाफ औषधि कक्ष में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया बंदरों ने कई घंटों तक उत्पाद मचाया जिससे औषधि कक्ष को काफी क्षति हुई मरीजों ने बताया कि यादि केन्द्र का गेट पर दरवाजे लगे होते तो शायद ऐसी स्थिति नहीं होती अस्पताल में पहले भी बदर मरीजों की पचियो और कागजात उठाकर उत्पाद मचा चुके हैं बदर आए दिन मरीजों और तीमारदार पर हमले करते रहते हैं स्वास्थ्य केंद्र परिसर कई हिस्से अब बंदरों के ठिकाने बन चुके हैं लोगों के हाथो मे खाने का सामान देखते ही झपटते है और छीनकर भाग जाते है अस्पताल के समीप रहने वाले दीपक मिश्रा जीतूं रामू कटियार और अन्नू ने बताया कि अस्पताल के आसपास बंदरों का खौफ बढ़ता जा रहा है जिससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है बन्दर लागातार हमले कर रहे हैं और जिससे लोग लोग जख्मी हो रहे हैं और निजी व सरकारी संपतियों को नुकसान पहुंच रहा है ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग को पत्राचार कर बंदरों को पकड़ने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













