कानपुर देहात में मिलावटी मसालों के खिलाफ खाघ सुरक्षा एव औषधि प्रशासन विभाग का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा शुक्रवार को विभाग की टीम ने दो मसाला फैक्ट्रियों पर छापेमारी की इस दौरान 17 नमूने लिए गए और लगभग 10 लाख रूपये मूल्य का 19 किवटल मसाला जब्त किया गया उत्तर प्रदेश के खाघ विभाग आयुक्त के निर्देश और जिलाधिकारी कपिल सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई टीम ने औघोगिक क्षेत्र रनिया स्थिति राकेश मसाला कंपनी मे जाच अभियान चलाया यहां से हल्दी पाउडर धनियां धनिया पाउडर दालचीनी और लाल मिर्च पाउडर सहित कुल,8 नमूने जाच के लिए एकत्र किए गए इसके बाद टीम ने जैनपुर स्थिति राजेश्वरी स्पाइस लिमिटेड पर छापा मारा यहां से हल्दी पाउडर धनियां पाउडर गरम मसाला और मीट मसाला समेत 9 नमूने लिए गए कुल मिलाकर जांच के दौरान 19 किवंटल मसाला जब्त किया गया जिसकी अनुमति कीमत लगभग 10 लाख रूपये है अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनो को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी सहायक आयुक्त खाघ राम अवतार ने बताया कि मिलावटखोरी करने वालो को बखसा नहीं जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कराने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ज़िले में लगातार दूसरे दिन हुईं इस कार्रवाई से मसाला निमार्ण और खाघ कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों से हलचली मच गई है
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात














