शहीद गुरूशरण गौतम की प्रतिमा का अनावरण सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के बिजहरा गांव मे हुआ समारोह

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के बिजहरा गांव मे शहीद गुरूशरण गौतम की प्रतिमा का अनावरण किया गया इस समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की समारोह में विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार विधानसभा कोषाध्यक्ष उमाशंकर कमल सेक्टर अध्यक्ष अंबेश बौद्ध सेक्टर सचिव महेंद्र गौतम और विधानसभा उपाध्यक्ष अमन पाल देवेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे शहीद गुरूशरण गौतम के पिता उनके भाई और सैकड़ों ग्रामीण भी इस अवसर पर मौजूद रहे वक्ताओं ने शहीद गुरूशरण गौतम की वीरता देशभक्त और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया उन्होंने कहा कि उनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा सभी उपस्थित लोगों ने उनके आदेशों पर चलने और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीद को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें