राजपुर कानपुर देहात में ब्लाक परिसर स्थित 400 केवीए का टांसफार्मर पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा है इससे अंबेडकर नगर और अशोक नगर में विधुत आपूर्ति बाधित है जिससे भीषण गर्मी मे स्थानीय लोग परेशान है कस्बे के निवासियों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ख़राब टांसफार्मर को बदलकर नया टांसफार्मर लगाने की मांग की है उन्होंने एक अतिरिक्त मोबाइल टांसफार्मर उपलब्ध कराने की भी अपील की है लोगों का कहना है कि बिजली विभाग हर महीने बिल तो भेज देता है लेकिन बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने मे कोई रूचि नहीं दिखता है राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक नगर पंचायत मे एक ट्रॉली टांसफार्मर या मोबाइल टांसफार्मर उपलब्ध कराएं जातें है इनका उपयोग किसी टांसफार्मर के ख़राब होने पर तत्काल आपूर्ति बहाल करने के लिए किया जाता है लेकिन यहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है उन्होंने भी मोबाइल टांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की इस संबंध में जैनपुर के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जल्द ही दूसरा टांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराईं जाएगी
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













