ससुराल में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को सुला दिया

कालपी जालौन 25 वर्षीय युवक ने शुक्रवार के दिन ससुराल घर से निकलकर खेत में स्थित पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या घटना पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
बताते चलें कि धर्मेंद्र निषाद पुत्र कालीचरन निषाद  निवासी थाना कदौरा ग्राम बड़ा गांव अपने घर से ग्राम रामायण दिबारा निवासी हरिमान निषाद घर ससुराल में आया था ससुराल में मौजूद पत्नी भी थी बताते हैं की पत्नी को लेने आया था वही सुबह घर से निकल कर खेत में स्थित पेड़ में अचानक फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया वही घटना की सूचना पाकर पहुंचे ससुराल जनों के बीच कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर फैल गई घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर तत्काल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी एवं उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया एवं उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल में पहुंचे वहीं सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए निर्देश पाते ही उप निरीक्षक भदौरिया ने मृतक शव को कब्जे में लेकर ससुराल जनो एवं ग्राम वासियों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर मृतक शव को पुलिस अभिरक्षा में जिला पोस्टमार्टम हाउस भेजा ग्राम वासियों ने बताया की 2 साल पहले रीत रिवाज के तहत शादी हुई थी घटना में जांच उपरांत फांसी पर झूलने एवं आत्महत्या करने की घटना का सही पता लग सकेगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें