कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए तथा पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण का आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा आयोजित जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।













