कानपुर देहात के राजपुर नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल जल योजना अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रही है शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य से शुरू की गई यह योजना ठेकेदारों की अनियमितताओं के कारण प्रभावित हुईं हैं जिससे कई घरों तक अभी भी पानी नहीं पहुंच रहा है राजपुर कस्बे और नगरीय क्षेत्रों में भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई थी लेकिन जगह जगह लीकेज और नलों से पानी टपकने की समस्या बनी हुई है स्थानीय निवासियों ने योजना मे भ्रष्टाचार के आरोप लागए हैं लोगों की शिकायतों के बाद नगर पंचायत ने सडको को खोद कर दोबारा पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया है स्थानीय निवासी नहीम खा ने बताया कि पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी लेकिन पानी नहीं आता था राजू के अनुसार सड़कों की बार बार खुदाई से आवागमन मे परेशानी हो रही है कल्लू ने शिकायत की कि पाइपलाइन खोदे चार दिन से अधिक हो गए है लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें आज भी पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर रहना पड रहा है कई जगहों पर सडके अभी भी खुदी पड़ी है पाइपलाइन बिछाने के बाबजूद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है और न ही घरों मे नल लगाए गए है नगर पंचायत से जुड़े कई गांवों में भी यही स्थिति है लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर किए वादे पूरे नहीं होते आगामी बरसात के मौसम मे खुदी हुई सड़कों और जलभराव से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं स्थानीय स्तर पर अव्यवस्था के कारण इस योजना के ग्रामीण क्षेत्रों में हर तक नल का पानी पहुंचने मे अभी और समय लगने की आशका है इस संबंध मे अधिशासी अधिकारी ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों को पत्राचार कर जल्द ही काम काम पूरा कराया जाएगा
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













