झांसी स्थानांतरित हुईं पुलिस उपाधीक्षक प्रिया सिंह, पुलिस लाइन कानपुर देहात में भावभीनी विदाई

कानपुर देहात। पुलिस लाइन कानपुर देहात में पुलिस उपाधीक्षक  प्रिया सिंह के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशों के तहत उनका स्थानांतरण कानपुर देहात से झांसी जनपद किया गया है।
समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने प्रिया सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और कुशलता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा महिला सुरक्षा अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों की प्रशंसा की।
विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया तथा उनके मार्गदर्शन को याद किया। कार्यक्रम के अंत में भावुक माहौल के बीच उन्हें विदाई दी गई और झांसी में उनके आगामी कार्यकाल की सफलता एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें