हज-2027 के लिए अभी से करें तैयारी, 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट अनिवार्य

उरई प्र० जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि उ०प्र० राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनी नगर, लखनऊ के द्वारा अपने पत्र दिनांक-03.06.2026 के माध्यम से हज-2027 के आवेदन हेतु हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के सर्कुलर-1 दिनांक 02 जून, 2026 द्वारा अवगत कराया गया है कि हज व उमराह मंत्रालय, सऊदी अरब सरकार द्वारा हज-2027 के समबन्ध में प्रारम्भिक व्यवस्थाओं हेतु प्रपत्र दिनांक 29 मई, 2026 जारी किया गया है, जिसके अन्तर्गत हज-2027 (1448 हि०) के इच्छुक हज आवेदकों को अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निम्न निर्देश व समय-सीमा निर्धारित की गयी है:-
हज-2027 की अधिकारिक घोषणा शीघ्र की जायेगी,हज-2027 हेतु पासपोर्ट मशीन पठित होना आवश्यक है। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा,हज-2027 के आवेदन हेतु पासपोर्ट की वैधता 31 दिसम्बर, 2027 तक होना आवश्यक है,नये जारी पासपोर्ट में इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़े।उक्त निर्देशों के क्रम इच्छुक आवेदक हज-2027 हेतु अपना मूल अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार रखें, जिनके पास 31 दिसम्बर, 2027 की वैधता का पासपोर्ट उपलब्ध है, वह आवेदन हेतु तैयार रहे, जिनके पास पासपोर्ट 31 दिसम्बर, 2027 तक वैध नहीं है, वह नया पासपोर्ट बनवा ले। इसके लिये इच्छुक हज आवेदक तत्काल पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन कर दें, ताकि शीघ्र हज-2027 की घोषणा होने पर ऑनलाइन आवेदन हेतु इच्छुक हज यात्रियों के पास पासपोर्ट उपलब्ध रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें